कैटरीना बनीं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला

कैटरीना कैफ के दुनिया भर में फैले फैंस ने उन्हें एक बार फिर सबसे सेक्सी वुमन का खिताब दिया है. ऍफ़. एच. एम. मैगज़ीन के दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की फेहरिस्त में कैटरीना ने लगातार चौथी बार बाजी मारी है.
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पदुकोण और फ्रीडा पिंटो जैसी हॉट हीरोइनों को पछाड़ते हुए कैटरीना इस साल भी टॉप पर रहीं . हाल ही में मां बनीं ऐश्वर्या राय टॉप टेन में भी स्थान नहीं बना पायीं. बेटी अराध्या को जन्म देने के बाद से ही अपने बढ़ते वज़न के कारण उनकी आलोचना होती आ रही है.
दूसरी ओर, कैटरीना पहले से ज्यादा खूबसूरत और छरहरी दिख रही हैं. हालांकि, कैटरीना का कहना है कि वह ऐसे टैग्स में विश्वास नहीं करतीं और न ही खुद को सेक्सी मानती हैं. शायद ऐसी सोच उन्हें और भी सेक्सी बनाती है.
फिलहाल, कैटरीना लंदन में शाहरुख़ के साथ यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह एक-एक कर तीनों खान - सलमान, शाहरुख़ और आमिर के साथ काम करने जा रही हैं. सेक्सिएस्ट वुमन होने के साथ-साथ एक सफल अभिनेत्री... वाह, लाइफ हो तो ऐसी!
तस्वीरों में देखिए कैटरीना की मदहोश कर देने वाली अदाएं:






