बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहिम का आज 40 वां जन्मदिन है। जॉन अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी जबरदस्त बॉडी और लुक्स की वजह से लड़कियों को दीवाना बनाने के लिए जाने जाते हैं।
जॉन ने लगभग नौ सालों तक बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु को डेट किया। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में शुमार किया जाता था मगर 2011 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
रियल लाइफ में भले ही यह जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गयी मगर रील लाइफ में इन्होंने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से बड़े परदे पर खूब आग लगाई। देखिए फिल्मों में जॉन पर फिल्माए गए बोल्ड सीन्स की कुछ झलक तस्वीरों में: