सबसे बुजुर्ग एमान्यूली रीवा - ऑस्कर अवॉर्डस की बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली सबसे बुजुर्ग अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म आमोर के लिए नॉमिनेशन मिला है। इत्तेफाक से उनकी उम्र भी 85 वर्ष है। इसके पहले यह रिकॉर्ड 80 वर्षीय जेसिका टैंडी (फिल्म ड्राइविंग मिस डेजी) के नाम था।