ऑल इन वन फैमिली - कंपोजर थॉमस न्यूमैन म्यूजिक कैटेगरी में स्कायफॉल के लिए नामित (11वां नॉमिनेशन) साथ ही पूरी न्यूमैन फैमिली को अब तक 87 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं, जो रिकॉर्ड है। थॉमस के अलावा उनकी फैमिली के अल्फ्रेड, लॉयनेल, एमिल, डेविड और रैंडी ऑस्कर के लिए नामित हुए। बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नामित हुए रोमन कोपोला अपनी फैमिली के छठवें सदस्य हैं, जिन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है।