सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोम्ज कहती हैं कि उन्होंने अपने एक पूर्व पुरुष मित्र पर अपने जीवन का एक साल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।
उन्नीस वर्षीया गोम्ज पूर्व में टेलर लॉटनर व निक जोनास के साथ समय बिता चुकी हैं। उन्हें किसी पुराने रिश्ते में दोबारा वापस लौटना पसंद नहीं है। उनका कहना है कि यदि ऐसा होता है तो वह सब कुछ छुपाने लगती हैं और अजीब हरकतें करती हैं।
वेबसाइट 'शोबीजस्पाय डॉट कॉम' के मुताबिक गोम्ज कहती हैं, "मैं पूर्व में एक ऐसे रिश्ते में थी जहां मुझे सब कुछ छुपाना पड़ा और यह मेरी पसंद नहीं थी।"
उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही था जैसे कि उन्होंने अपने जीवन का एक साल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया हो।