हर साल की तरह इस बार भी बप्पी लाहिरी के घर पर बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में उनके परिवारजनों के अलावा बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज भी शामिल हुईं।
सरस्वती पूजा में बप्पी दा के अलावा चितरानी लाहिरी, बप्पा लाहिरी, तनिषा वर्मा लाहिरी, हर्ष लाहिरी (भाई), रीमा लाहिरी बंसल, गोविंद बसंल और स्वास्तिक बंसल शामिल हुए।
इसके अलावा अल्का याग्निक, इला अरूण, साक्षी तनवर, पद्मिनी कोल्हापुरी, शिवांगी कोल्हापुरी कपूर, शरबानी मुखर्जी, बाबुल सुप्रियो, बिक्रम चौधरी, रितुपर्ना सेनगुप्ता, संजय चक्रवर्ती, रिमी सेन, डॉली बिंद्र, मालती जैन, अनंग्शा बिस्वास, सोफी चौधरी, शोमू मित्रा और कई शख्सियतों ने पूजा में शिरकत की।
आइये नज़र डालते हैं बप्पी दा के घर में आयोजित सरस्वती पूजन की कुछ खास तस्वीरों पर...