संजय दत्त की बेटी आजकल की यंग जनरेशन की तरह ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्विटर पर अपनी लाइफ से जुडी हर बात शेयर करती हैं।
इसके अलावा उन्हें अपनी तस्वीरें भी अपलोड करने का काफी शौक है।त्रिशाला काफी फैशनेबल और ग्लैमरस हैं।इसका अंदाजा उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखकर आप लगा सकते हैं। हाल ही में त्रिशाला ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ऑफ शोल्डर ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर नजर आ रही हैं।
त्रिशाला न्यूयॉर्क में रहती हैं और वहां कानून की पढ़ाई कर रही हैं। बताया जाता है कि इसके अलावा उन्होंने एटलांटिक एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन कर रखा है। हालांकि संजय बिलकुल नहीं चाहते कि उनकी बेटी फिल्मों में करियर बनाए। वह पिछले इंटरव्यूज में यह बात साफ़ जाहिर भी कर चुके हैं कि वह अपनी बेटी को कभी फिल्मों में नहीं आने देंगे।
अब देखना यह है कि त्रिशाला अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कभी इंडिया का रुख करती हैं या फिर कोई और पेशा अपनाती हैं।
त्रिशाला संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। जिनकी काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है।देखिए त्रिशाला द्वारा शेयर की गयीं कुछ हालिया तस्वीरें: