BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Sanjay Dutt About His Father Sunil Dutt

FATHER'S DAY: 'शायद मेरे लिए अपना प्यार जताने में पापा को लंबा वक्त लगा'

Bhaskar News Network | Jun 17, 2012, 10:59AM IST
 
 


फादर्स डे पर खास पेशकश। संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के बारे में क्या कहते हैं, सुनिए उन्हीं की जुबानी।
 
 
'मैंने पापा से बहुत कुछ सीखा है। उनका गुस्सा, कर्मठता, और उनके माफ कर देने की आदत। लेकिन मैं यह तब समझ पाया हूं जब वे हमारे साथ नहीं रहे। मैं इस बात को महसूस करता हूं कि हमारे रिश्ते में उतनी गरमाहट नहीं थी। और गलती मेरी तरफ से ही थी।
 
मैं इस बात पर जोर नहीं दूंगा कि मैं ऐसा क्यों था। किशोरावस्था से लेकर वयस्क बनने तक मुझसे जो गलतियां हुई वे सभी को पता ही हैं। और इसके लिए मेरे परिवार ने भारी कीमत चुकाई है। खासकर मेरे पापा ने। पापा हमारे साथ ज्यादा वक्त ज्यादा नहीं रह पाते थे।
 
शायद मेरे लिए अपना प्यार जताने में उन्हें लंबा वक्त लगा। ऐसा नहीं था कि वे मुझे चाहते नहीं थे। लेकिन मैंने यह महसूस किया कि हमारी संस्कृति में पुरुषों से भावनात्मक रूप से मजबूत और अनुशासित होने की उम्मीद की जाती है न कि आंसू बहाने की।
 
हम दोनों के बीच का यह अनदेखा बंध 'मुन्नाभाई' के बनने के दौरान टूटा। तब जब फिल्म के एक दृश्य में उनको मेरे नजदीक आकर मुझे गले लगाना था। तब हम दोनों समझ पाए कि हम दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब हैं।
 
मुझे अच्छी तरह याद है कि उस वक्त वे चोटग्रस्त थे और दुर्घटना से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे। उनके कंधे भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहे थे। दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे घर जाकर आराम करने के लिए कहा।
 
लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। और कहा कि सबसे पहले सीन पूरा करेंगे। उन्होंने दर्द बर्दाश्त किया और मुझे गले लगाया, निश्चित ही वह एक्टिंग नहीं थी... और वे हमेशा इसी तरह मेरे साथ खड़े हैं।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment