टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा और उनके पति शोएब मलिक फेमस डांस रियलटी 'नच बलिये सीजन 5' में ठुमके लगाते नजर आएंगे।
यह दोनों इस शो में स्पेशल 12 जोड़ी के रूप में नजर आएंगे और परफ़ॉर्म करेंगे। हाल ही में इस शो की प्रेस मीट मुंबई में हुई जिसमें इन दोनों की हिस्सा लिया। सानिया गाउन में बिलकुल प्रिंसेस की तरह लग रही थीं।
वहीं शोएब भी सूट-बूट में बिलकुल जेंटलमैन दिखाई दिए। देखिए इस प्रेस मीट पर पहुंचे सानिया-शोएब का अंदाज तस्वीरों में: