'मांग में सिंदूर' पर मचा बवाल, सलमान के कंधे पर सिर रखकर खूब रोईं कैट!
dainikbhaskar.com | Aug 17, 2012, 17:18PM IST

दरअसल यह सिंदूर नहीं पूजा का तिलक था जो उन्हें पंडित ने उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी के घर हुई पूजा के दौरान लगाया था . कैट इस पूजा में शिरकत करने के बाद सीधे इस स्क्रीनिंग में आ गईं और उनकी यह तस्वीरें हर तरफ छा गईं.
कैटरीना को भी इस बात कि भनक लग गई थी कि लोग उनके बारे में शादी कर लेने की ख़बरें फैला रहे हैं. वह इस बात से बेहद मायूस हो गईं और रो पड़ीं.
कैट को दुखी देख सलमान ने उन्हें कंधा दिया और वह खूब रोईं.इसके बाद सलमान ने उन्हें समझाया कि वो इतनी टेंशन न लें और इन सबका सामना कर जिंदगी का सबक सीखें.







