BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Salman Khan's Seciruty Beefed Up

'टाइगर 'की सुरक्षा में लग सकती है सेंध, अब 12 बॉडीगार्ड करेंगे रखवाली

dainikbhaskar.com | Sep 15, 2012, 16:37PM IST
 
 

कहते हैं लोकप्रियता की कीमत सबकी चुकानी पड़ती है. सलमान खान भी इससे अछूते नहीं हैं. उनके लिए यह कीमत छह नए बॉडीगार्डों की सैलरी होगी. फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना वसूलने वाले सलमान की सुरक्षा के लिए अब छह नहीं बल्कि बारह बॉडीगार्ड लगेंगे. सलमान की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी हेड शेरा ने इस बात की पुष्टि की है.

शेरा ने बताया कि सलमान भाई की सुरक्षा को अब सौ प्रतिशत पुख्ता कर दिया है.पहले उनके इर्द-गिर्द छह बाउंसर्स होते थे अब बारह होंगे. यह कदम पिछली कुछ घटनाओं से सबक लेते हुए लिया गया है. पिछले दिनों सलमान कि अगली फिल्म 'दबंग 2' की शूटिंग सुरक्षा कारणों से ही रद्द कर दी गई थी.

फिल्म के निर्देशक और सलमान के भाई अरबाज़ ने तब मीडिया को बताया था कि सलमान के साथ उत्तर प्रदेश के इलाकों में शूटिंग करना काफी रिस्की होता . उनकी एक झलक के लिए लोग बेकाबू हो जाते हैं. अगर सलमान उनके बीच नहीं जाते तो भीड़ हुडदंग मचा देती है जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना हो सकती है.इसके अलावा इससे सलमान को भी खतरा रहता है.

अब इस फिल्म की शूटिंग सतारा में होगी जहां उनके साथ चौबीस घंटे बारह बॉडीगार्ड मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि सलमान की पॉपुलरिटी उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म 'एक था टाइगर' से और अधिक बढ़ गई है. फिल्म को देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग ईद के मौके पर उनके घर के बाहर जमा हो गए थे. भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू थी कि पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था.ऐसे में जाहिर है सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का यह कदम उचित ही होगा.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment