सलमान खान की शादी का उनके दोस्त,रिश्तेदार,परिवार और लाखों करोड़ों फैन्स इंतजार कर रहे हैं।वहीँ सलमान अभी भी शादी के मूड में नजर नहीं आ रहे।
हां उन्हें बिन शादी पिता बनने से कोई परहेज नहीं है।हाल ही में सलमान ने इस बात का खुलासा किया है।दरअसल सलमान ने ट्विटर और फेसबुक के बाद हाल ही में गूगल प्लस ज्वाइन किया है।
इसे ज्वाइन करने के बाद उन्होंने गूगल प्लस से अपने फैन्स से बातचीत की जहां एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या आप कभी शादी करेंगे और आपके बच्चे होंगे तो उन्होंने कहा,शादी का मुझे पता नहीं मगर हां बच्चे।।
मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों हों।मैं कोई रास्ता खोज रहा हूं जिससे मैं शादी करने से बच जाऊं और सिर्फ पिता बन सकूं।
आगे स्लाइड शो में आप देखिए बच्चों के साथ सलमान खान की कुछ तस्वीरें: