'टाइगर' की बढ़ी 'भूख', चाहिए एक फिल्म के 80 करोड़
dainikbhaskar.com
| Dec 04, 2012, 13:48PM IST

'एक था टाइगर' जैसी ब्लॉक बस्टर हिट देने के बाद सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वह भी इन दिनों अपने स्टारडम को कैश कराने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।
शायद इसलिए सलमान ने साजिद नाडियाडवाला से उनकी फिल्म 'किक' में काम करने के लिए सीधे 80 करोड़ रूपये की डिमांड कर डाली है। सलमान ने पहले 70 करोड़ की डिमांड की थी, मगर इसके बाद अचानक से उन्होंने 10 करोड़ रूपये बढ़ा दिए ।
सलमान और साजिद बहुत अच्छे दोस्त हैं, इसलिए अभी उन दोनों के बीच इसे लेकर बात चल रही है। सलमान से जुड़े एक सूत्र की माने तो सलमान ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी मौजूदा मार्किट प्राइस कम है और वह इससे ज्यादा के हक़दार हैं।
देखना ये है सजिद सलमान को 80 करोड़ रूपये देकर अपनी फिल्म में साइन करते हैं या नहीं।








