बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बॉलीवुड के कई एक्टर्स को ब्रेक देने का श्रेय जाता है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने वाला है।
खबर है कि सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।टाइगर को सलमान के साथ अक्सर कई इवेंट्स में साथ देखा जाता है।
टाइगर 20 साल के हैं और उनकी फ़िजिक और लुक्स से सलमान खासे इम्प्रेस्ड बताये जाते हैं। जब से यह खबर आई है कि सलमान टाइगर को लॉन्च करने का मन बना रहे हैं तब से हर कोई टाइगर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो उठा है।
ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये हैं टाइगर की कुछ अनसीन तस्वीरें...