बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक फिल्म में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रोल करेंगे। यह मशहूर निर्देशक महेश मांजरेकर की एक मराठी फिल्म का रीमेक है।
खबर है कि सलमान खान मांजरेकर की फिल्म के हिंदी स्वरूप का हिस्सा बनने के फैसले पर काफी दिनों तक टालमटोल करते रहे लेकिन धोनी पर बनने वाली फिल्म का तमिल संस्करण रिलीज होने की तारीख नजदीक आते देख सलमान ने मांजरेकर को वक्त देने का फैसला कर लिया है।