BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Salman Khan Reveals Why He Helped Jagdish Mali

सलमान ने किया खुलासा, अंतरा के भीख मांग रहे पिता की मदद क्यों की

dainikbhaskar.com | Jan 18, 2013, 11:26AM IST
 
 


बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली के पिता और जाने माने फोटोग्राफर जगदीश माली के मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते देखे जाने की खबर से बॉलीवुड में सनसनी मच गयी।

जगदीश अंधेरी इलाके में अर्ध नग्न हालत में भीख मांगते देखे गए जब उन्हें मॉडल मिंक बरार ने देखा तो पहचान लिया।मिंक ने मदद के लिए सलमान खान को फ़ोन किया।

सलमान ने तुरंत गाड़ी और एक व्यक्ति को मिंक की मदद के लिए भेजा ताकि वह जगदीश को उनके घर तक सही सलामत पहुंचा सकें।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जगदीश की बेटी अंतरा ने बयान देकर कहा कि उनके पिता बिलकुल ठीक हैं और उन्हें किसी की मदद की जरुरत नहीं। अब सलमान ने इस पूरे मामले पर पहली बार अपना मुंह खोला है।

हाल ही में जब सलमान से पूछा गया कि उन्होंने जगदीश माली की मदद क्यों की तो उन्होंने वह व्यक्ति बेहद बुरी हालत में सड़े-गले कपड़े पहन सड़कों पर घूम रहा था ,भीख मांग रहा था, ऐसे में मदद करना मेरा फर्ज है।सलमान ने अंतरा माली के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा।

आपके पिता फटे-पुराने कपड़ों में अंधेरी की सड़कों पर घूम रहे हैं और आप कहते हो उन्हें मदद नहीं चाहिए।।आप बताइए मदद की जरुरत किसे है?जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने कुछ लोगों से संपर्क करने की कोशिश की ताकि मदद कर सकूं।

सलमान ने आगे यह भी कहा कि जगदीश बहुत बड़े फोटोग्राफर हैं। हमने एक समय उनसे फोटोशूट करवाने के लिए बहुत पापड़ बेले ताकि उनका समय मिल सके।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment