BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Salman Khan Rejects Chetan Bhagat's Script

सलमान खान ने दिया चेतन भगत को जोर का झटका धीरे से

Agency | Mar 14, 2013, 15:40PM IST
 
 

मुंबई। मशहूर लेखक चेतन भगत को सलमान खान ने जोर का झटका धीरे से दिया है। सलमान की अपकमिंग फिल्म किक के लिए स्‍क्रीनराइटिंग में हाथ अजमा रहे चेतन की स्‍टोरी को सलमान ने नकार दिया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्‍म किक में सलमान प्रमुख भूमिका में होंगे। इस फिल्‍म की स्‍टोरी लिखने के लिए चेतन भगत ने दिन रात एक कर दिया था। लेकिन जैसा कि सलमान की आदत है कि वह क्‍वॉलिटी में कोई समझौता नहीं करते हैं तो इस बार भी यही हुआ। 
 
चेतन भगत को जब सलमान खान के लिए फिल्‍म लिखने का ऑफर मिला था तो उन्‍होंने यह खुशी मीडिया के साथ भी बांटी थी। उस वक्‍त उन्‍होंने इस ऑफर को अपने लिए बहुत खुशी वाला बताया था। 
 
साजिद के साथ चेतन जब सलमान से मिलने पहुंचे तो बॉलीवुड के दबंग को स्‍टोरी का आइडिया तो पसंद आया लेकिन स्क्रिप्‍ट कुछ खास जमी नहीं। एक के बाद एक कई पेज पढ़ने के बाद सलमान ने स्क्रिप्‍ट को साइड पर रख दिया और चेतन से कहा कि वह फिल्‍म की मूल भावनाओं को समझने में नाकाम रहे। फिल्‍म को और कर्मिशियल बनाने की आवश्‍यकता है। इतना सुनने के बाद चेतन और साजिद के होश उड़ गए। लेकिन यदि उन्‍हें सलमान के साथ काम करना है तो फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट में बदलाव करना ही होगा। 
 
गौरतलब है कि पिछले ही दिनों चेतन भगत की मशहूर नॉवेल 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ' पर निर्देशक अभिषेक कपूर ने 'काई पो छे' फिल्‍म बनाई थी। 
 

पर्दे पर अब ‘दबंग’ नहीं ‘राधे’ सलमान खान देखिए  

PICS: मिलिए बड़े अंबानी की बहन, बेटे-बेटियों, भांजी और पूरे परिवार से

PICS : भांजी की एंगेजमेंट पर अंबानी ने दी पार्टी, आए शाहरुख, प्रियंका

PICS: इस सबसे महंगे घर में मना जश्न, 'अंबानी-बिरला' बनेंगे समधी

आमिर, शाहरुख जैसी 'फ्रॉडगिरी' मुझसे नहीं हो सकती : सलमान

भारतीयों की 'सनी लियोनी' से ज्यादा दिलचस्पी 'देसी आंटीज' में!

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment