BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Salman Khan Praises Priyanka Chopra For ‘In My Cit

'टाइगर' ने किया मिस चोपड़ा के हुनर को सलाम

dainikbhaskar.com | Sep 15, 2012, 12:49PM IST
 
 


शाहरुख़ खान के बाद अब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान से दोस्ती बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. प्रियंका इन दिनों अक्सर सलमान के घर पर उनसे मिलने पहुंच जाती हैं.
अब सलमान भी प्रियंका की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं. हाल ही में प्रियंका का पहला म्यूजिक एल्बम 'इन माय सिटी' लॉन्च किया गया है जिसकी प्रशंसा सलमान ने भी दिल खोल कर की है. सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'ओ माय गॉड, मैंने अभी प्रियंका का इंग्लिश ट्रेक लगातार तीन बार सुना, यह शानदार है,मुझे बेहद पसंद आया. सलाम मिस चोपड़ा!.'
वैसे सलमान और प्रियंका पहले भी अच्छे दोस्त थे मगर 'सलाम ए इश्क' में काम करने के दौरान किसी बात पर इनकी अनबन हो गई थी जिससे सलमान प्रियंका से खफा हो गए.
दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी मगर पुराने गिले शिकवे भुला दोनों ने नई दोस्ती की शुरुआत की है और हम तो यही कहेंगे कि दोनों की दोस्ती और गहरी हो और इसे किसी की नजर न लगे.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment