मुंबई. शाहरुख खान, आमिर खान और रितिक रोशन जैसे बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार मीडिया की मौजूदगी में अपना बर्थडे मनाते हैं लेकिन सलमान खान का कहना है कि वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। बॉलीवुड एक्टर ने कहा, 'ऐसा कभी नहीं होगा। वो फ्रॉडगिरी मुझसे नहीं होगी। मैं साफ-साफ कहता हूं कि मैं वैसा नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा कि मैं बता दूं कि अगर मीडियावाले ओबी वैन और अपने पूरे तामझाम के साथ मेरे घर के बाहर जुटे होंगे तो मेरी मां चाहेंगी कि घर के बाहर उनकी भी पार्टी हो।
सलमान ने कहा, 'जब मीडियावाले पार्टी में रहेंगे तो मेहमानों को बहुत दिक्कत होती है। कोई भी खुलकर एक दूसरे से मिल-जुल नहीं सकता और पांच मिनट के भीतर ही सभी पार्टी से निकलने की कोशिश करने लगते हैं।'
शादी के दिन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी गईं विद्या