बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा| बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी हस्ती रितेश-जेनेलिया को बधाई देने के लिए पहुंचे मगर इतनी बड़ी शादी में सलमान खान कहीं नजर नहीं आए| सलमान के चिर प्रतिद्वंदी शाहरुख़ खान तो इस शादी में आए मगर सलमान की गैर मौजूदगी सबको हैरान कर गई|
माना जा रहा है कि शाहरुख़ की मौजूदगी की वजह से ही सलमान ने इस शादी से कन्नी काट ली| सलमान इन दिनों क्यूबा में 'एक था टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं मगर समझा जा रहा था कि वह रितेश-जेनेलिया की शादी में आएंगे और यहीं उनके शाहरुख़ से गिले शिकवे दूर हो जाएंगे|
सबने सोचा था कि शादी के माहौल में हो सकता है यह दोनों अपनी दुश्मनी भुलाकर दोस्त बन जाएं मगर सलमान की गैर मौजूदगी ने सबकी उम्मीद पर एक बार फिर पानी फेर दिया| सलमान के परिवार से केवल सोहेल खान इस शादी में पहुंचे|