दबंग सलमान को मिलता है फैन्स का सबसे ज्यादा प्यार
dainikbhaskar.com | Jan 16, 2013, 09:25AM IST

फिल्म उद्योग में कई चीजों को पहली बार प्रस्तुत करने की अपनी परम्परा को जारी रखते हुए, जी टीवी ने इस साल के न्यू फेयर एण्ड लवली प्रेजेण्टस जी सिने अवॉर्ड्स में एक नई केटेगरी प्रस्तुत की है। फेसबुक, ट्विटर तथा यू टयूब जैसे सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता और आज के युवाओं पर इसके प्रभाव के साथ जी सिने अवॉर्ड्स ने उस अभिनेता के सम्म्मान में एक स्पेशल अवार्ड रखा है जिसे उसके प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा प्यार दिया गया है। सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग का पता लगाने के लिए चैनल ने एस्टेरी एनालीटिक्स को अनुबंधित किया। यह पता चला कि सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला सितारा दबंग सलमान खान है!
रिसर्च से पता चला है कि फेसबुक पर सलमान के प्रशंसकों की संख्या 7,408,859 थी, जबकि ट्विटर पर 3,188,226, यू ट्यूब वीडियो पर 60,567, ट्विटर फैन क्लब्स पर 577,919 फॉलोअर हैं जबकि फेसबुक फैन क्लब्स पर 757,057 तथा गूगल प्लस पर 2,774 फॉलोअर्स हैं।
एस्टेरी एनालीटिक्स के एक सूत्र ने कहा है कि ‘‘हमने फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस, यू ट्यूब ब्लॉग्स तथा ऑनलाइन फोरम्स के लाखों पेज स्कैन पर अपने सिने सितारों के कनवरसेशंस की संख्या का पता लगाया है। इसके लिए 4 फेस विधि से चयन प्रक्रिया में 30 से अधिकप्रत्याशियों की सूची तैयार की गई। इस प्रक्रिया से हमें सिंगल स्कोर मिला जिसमें सलमान खान, शाहरूख खान तथा अमिताभ बच्चन के तीन अंतिम नाम प्राप्त हुए और इन तीनों में सलमान खान को सबसे ज्यादा अंक मिले। रविवार 20 जनवरी को रात 8 बजे जी सिने अवॉर्ड्स में सलमान को यह अवार्ड लेते देखा जा सकता है।






