वेलेंटाइंस डे नजदीक है| प्यार-मोहब्बत से भरा यह दिन हर प्रेमी के लिए खास होता है हमारी बॉलीवुड फिल्मों में प्यार, मोहब्बत,लव,रोमांस के लिए जगह न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है| इसके बिना तो हमारी फिल्में अधूरी ही हैं|
ऐसे में वेलेंटाइंस डे के नजदीक होने की वजह से हम लेकर आए हैं आपके लिए बॉलीवुड के बेस्ट लव सांग्स| आज देखिए फिल्म बॉडीगार्ड का यह रोमांटिक गाना जिसमें हमारे सल्लू मियां भी झूम झूम कर करीना के ख्याल में खोकर गाते फिर रहे हैं आई लव यू....|
इस गाने में सलमान पर प्यार का नशा इस कदर छाया हुआ है कि हर तरफ उन्हें करीना ही नजर आ रही हैं| एक प्यार में डूबे शख्स का हाल क्या होता है यह गाने में बखूबी दिखाया गया है तो आप भी देखिए और सुनिए यह रोमांटिक गाना और डूब जाइये प्यार में: