Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Salman Khan Gifts A Bike To Indian Idol Contestant
सलमान ने सबके सामने दिखाई ऐसी दरियादिली, देखते रह गए सब
Tina Krishnan
| Aug 08, 2012, 15:27PM IST

बाइक के लिए सलमान के जुनून को हर कोई जानता है, लेकिन इससे भी आश्चर्यजनक बात यह थी कि उन्होंने अमृतसर के इस प्रतिभागी को एक ब्रांड न्यू बाइक गिफ्ट की। अमित को तो अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं हो पा रहा था। वे यह सोचकर कि आश्चर्य में पड़ गए थे कि जिस सलमान खान की फोटोग्राफ्स को वे अपने सैलून में लगाकर पूजा करते थे, वही सलमान उनके सामने बैठे थे। हालांकि, सलमान को सामने पाकर अभिभूत हो चुके अमित ने उनकी फिल्मों के सुपरहिट गाने सुनाए।
सेट पर मौ़जूद सूत्रों के अनुसार, सलमान ने अमित से उनके बाइक प्यार के बारे में पूछा। तब अमित ने बताया कि कैसे वह अपने दोस्त की साइकिल पर स्कूल जाया करता था और कैसे उनके पिता ने उनके लिए एक बाइक खरीदी। अमित सलमान को अपनी यह कहानी बता ही रहे थे कि अचानक सल्लू मियां उठे और उन्होंने एक ब्रांड न्यू बाइक की चाबी उठाकर अमित की ओर उछाल दिया।
अमित को सलमान से इस गिफ्ट की कोई उम्मीद नहीं थी और जब उन्हें यह मिला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वे इतने खुश हो चुके थे कि कुछ बोल ही नहीं पाए। कुछ भी हो, सलमान किसी का भी दिल व दिमाग पढ़ लेते हैं।







