सीसीएल में वीर मराठी टीम की सफलता के बाद सलमान खान और रितेश देशमुख पार्टी कर रहे थे। सलमान के पार्टी से निकलने के बाद वो एक अजीब परिस्थिति में फंस गए। इससे सलमान अपना आपा खो बैठे।
हुआ कुछ यूं कि जैसे ही सलमान पार्टी से निकले तो उनके पीछे 20-30 बाइकों की गैंग पड़ गई। हर बाइक पर 3 लोग सवार थे। उन लोगों ने सलमान का पीछा उनके होटल तक किया। सलमान को लगा की ये सब कुछ देर में चले जाएंगे।
लेकिन, वो लोग सलमान की गाड़ी का कांच पीटने लगे और सलमान को परेशान करने लगे। उन लोगों ने सलमान को घेरा और परेशान किया। सलमान ने जब कोई प्रतिक्रिया नहीं की तो उन लोगों ने सीसीएल के दो लोगों को और एक पुलिस वाले को घायल भी कर दिया।
इस घटना से सलमान बेहद खफा हैं। घायलों को देखने के बाद सलमान अपना आपा खो बैठे और पुलिसकर्मियों को जमकर कोसा।