आज बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और एंटरटेनर सलमान ख़ान का जन्मदिन है। सन् 1965 में मध्यप्रदेश के इंदौर में पैदा हुए सलमान आज 47 वर्ष के हो गए हैं। सन् 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सलमान अभी तक 80 हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
सलमान को 2002 में रैश ड्राइविंग के मामले में पेशी के लिए आज बांद्रा कोर्ट में बुलाया गया है। बीती रात सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कई बड़ी सेलेब्रिटीज उनके घर आईं। उनके घर के बाहर फैन्स का भी हुजूम लगा रहा।