BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Reviews >> Parde Ke Peeche >> Salman Khan Birthday

सलमान का बर्थडे गिफ्ट! कोर्ट ने पेशी से दी छूट

1 of 9 Photos
मुंबई.  बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान आज 47 साल के हो गए। सलमान मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्‍होंने कहा कि वह कोर्ट के बुलाने पर पेश होंगे, लेकिन अदालत ने उन्‍हें पेशी से छूट दे दी। उन्‍होंने बताया कि जन्‍मदिन के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। न ही कल रात को कोई पार्टी हुई थी। सलमान को 2002 में हुए 'हिट एंड रन' केस में बांद्रा कोर्ट में पेश होना था।
 
 
सलमान खान के बर्थ डे पर वरिष्‍ठ फिल्‍म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे लिखते हैं कि श्रेष्ठि वर्ग में यह अलिखित शिष्टाचार है कि स्त्री से उसकी आयु और पुरुष से उसकी आय नहीं पूछते। शायद उस वर्ग में यह मानकर चलते हैं कि हर स्त्री जवान है और पुरुष धनाढ्य है। गोयाकि यह वर्ग हकीकत नहीं वरन मिल्स एंड बून का रूमानी उपन्यास है। बहरहाल हम सलमान खान की उम्र नहीं पूछते, परंतु उनकी आय का अनुमान इस बात से लगा सकते हैं कि विगत कुछ वर्षों में उन्होंने ‘दस का दम’ के दो और ‘बिग बॉस’ के तीन सीजन किए हैं तथा ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग-2’ नामक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों को चलाने का अधिकांश श्रेय उनकी शिखर सितारा हैसियत को जाता है। इन वर्षों में उनकी एकमात्र असफल फिल्म ‘वीर’ रही। इसके साथ ही वह अनेक विज्ञापन फिल्मों में काम कर रहे हैं और उनके द्वारा की गई इन फिल्मों के ब्रांड खूब बिक भी रहे हैं। गोयाकि उन्हें सभी क्षेत्रों में सफलता मिल रही है। 
आगे पढ़ें- उनकी सफलता के कारणों के बारे में 

आपकी राय

 

सलमान खान को बर्थडे विश कीजिए....


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment