BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Salman Khan Agree To Work In No Entry Mein Entry

PICS: सलमान ने दिखाई दरियादिली, अब मालामाल हो जाएंगे श्रीदेवी के पति

1 of 4 Photos

 

सलमान ख़ान अपने वादों से मुकरने वाले अभिनेता नहीं हैं। लंबे समय से फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बनाए जाने की चर्चा हो रही थी। सलमान ख़ान ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी मंजूर दे दी है और इसके लिए डेट्स भी दे दी हैं।
 
'नो एंट्री' का सीक्वल बनाए जाने की पुष्टि बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी और दो बेटियों के साथ दुबई जाने से पहले की। बोनी ने मीडिया को बताया, "हां, सलमान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है और मेरे निर्देशक अनीस बज्मी ने इसका शेड्यूल भी फिक्स कर लिया है। हम जून से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अपने भाई सुहैल की फिल्म के बाद सलमान मेरी और साजिद नाडियावाला की फिल्म 'किक' के लिए शूटिंग करेंगे।" 
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में यह पहला मौका है जब सलमान दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ करेंगे। 'नो एंट्री' के सीक्वल का नाम 'नो एंट्री में एंट्री' फाइनल किया गया है। अब देखना ये है कि सलमान जैसे हाई-फाई फीस वसूलने वाले एक्टर को फिल्म में लेकर बोनी कितना कमा पाएंगे।
 
बोनी कपूर अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए हैं। (आगे की स्लाइड में देखिए दुबई के लिए रवाना होने से पहले बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीरें।

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment