सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने अपनी हिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का जादू हाल में 'झलक दिखला जा 5' के कार्यक्रम के मंच पर दिखाया।
दोनों ने चर्चित गीत 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के कुछ दृश्य पर अभिनय भी किया। इस कार्यक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि दोनों ने कुछ अन्य सदस्यों के साथ न केवल नृत्य किया बल्कि सलमान ने गुलेल से माधुरी के हिप पर निशाना साधने का अभिनय भी किया जैसा कि फिल्म में किया गया है। वह यहां कैटरीना के साथ अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' को प्रमोट करने आए थे।
इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में इन्हें देखा जा सकेगा जो कि शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा।