BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Saif Kareena Wedding Date Fixed

सैफ-करीना की शादी की तारीख फिक्‍स, छप गए कार्ड

dainikbhaskar.com | Sep 11, 2012, 08:32AM IST
 
 


मुंबई. सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी 16 अक्टूबर को हो सकती है। सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने इसकी रिसेप्शन पार्टी पैतृक गांव पटौदी में देने का फैसला किया है। यहां तक कि कार्ड में वेन्‍यू और 18 अक्टूबर की तिथि भी तय कर दी गई है। अभी तक सैफ-करीना की शादी को लेकर विरोधाभासी बयान आते रहे हैं। कुछ दिन पहले शर्मिला टैगोर ने भोपाल में कहा था कि शादी अक्टूबर में होगी और रिसेप्शन मुंबई में होगा।

 

'सैफीना' के तौर पर बॉलीवुड में मशहूर सैफ और करीना की शादी के तीन कार्यक्रम तय हुए थे। इनका परिवार मुंबई में इनकी शादी करने पर विचार कर रहा है। बाद में रिसेप्‍शन दिल्ली और पटौदी में दिए जाने की योजना है। अब लगभग इस बात पर मुहर लग गई है।

 

नवाब परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नवाब परिवार ने शादी का कार्यक्रम तय कर लिया है। शादी 16 अक्टूबर को मुंबई में ही होगी। 17 अक्टूबर को दिल्ली में और 18 अक्टूबर को पटौदी में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। 18 तथा 19 अक्टूबर को पटौदी में ही कार्यक्रम होंगे तथा इस दौरान सैफ-करीना यहीं रहेंगे। नवाब परिवार से जुड़े सूत्रों का यहां तक कहना है कि पटौदी में होने वाली पार्टी के कार्ड भी छप चुके हैं। इसमें आमंत्रित करने वाले के रूप में शर्मिला टैगोर उर्फ रिंकू का नाम लिखा गया है। शर्मिला का 'कॉलिंग नेम' रिंकू है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment