BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Saif-Kareena Sangeet And Shaadi In Delhi?

सैफीना की शादी: मुंबई नहीं दिल्ली में होंगे सभी कार्यक्रम?

Upala KBR | Oct 14, 2012, 19:07PM IST
 
 


ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के लव बर्ड्स सैफ अली खान व करीना कपूर का शादी समारोह दिल्ली में ही होगा। सभी समारोह 31, औरंगजेब लेन स्थित आलीशान बंगले में होने वाले हैं।

सैफीना के फैमिली व मेहमानों को सैफ के पसंदीदा होटल में से एक में रूकवाने की व्यवस्था की गई है, जो आलीशान बंगले के पास ही है। सभी बातों को बिल्कुल गोपनीय रखा जा रहा है क्योंकि सैफीना नहीं चाहते कि उनके खुशी के पलों में मीडिया की घुसपैठ हो पाए।

फैमिली से जुड़े एक नजदीकी सूत्र के अनुसार, शादी में दोनों पक्षों के बहुत ही खास फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। संगीत या मेहंदी की कोई भी रस्म मुम्बई में नहीं की जाएगी। यह शादी 31, औरंगजेब लेन में परंपरागत शैली से संपन्न होगी।

16 अक्टूबर को होने वाली इस शादी में तकरीबन 40 लोग शामिल रहेंगे, जो सैफ व करीना के फैमिली मेंबर और दोस्त हैं। शादी के लिए पंजीकरण मुम्बई स्थित सैफ के घर पर ही होगा।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली में निकाह समारोह होगा, जिसमें करीना मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा अल्टर किया गया शरारा पहनेंगी, जो उनकी सासू मां शर्मिला टैगौर ने अपनी शादी में पहना था। वहीं, सैफ अली खान पिता नवाब पटौदी की अचकन पहनेंगे, जिसमें डिजाइनर राघवेन्द्र राठौड़ ने थोड़ी सी तब्दीली की है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment