एक ओर, जहां सैफ रोज़ा से नाराज़ थे, वहीं शाहिद की बेवफाई ने करीना के दिल को चोट पहुंचाई थी। अब दो टूटे दिल अपनी फिल्म के दौरान एक साथ थे। करीना और सैफ में काफी समानता थी। ये दोनों ही बड़े परिवारों से ताल्लुक़ रखते थे और दोनों ने ही विदेशों में पढ़ाई भी की थी।(हालांकि करीना ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से सिर्फ 3 महीने का ही कंप्यूटर कोर्स किया है।) पुराने दिनों से अलग अब फिल्म के दौरान करीना का ज्यादा वक्त शाहिद से फोन पर बात करने की बजाए अब नए दोस्त सैफ के साथ हंसने-खेलने में कट रहा था।
इसके बाद अपने रिश्ते पर पहली बार मीडिया में बोलते हुए शाहिद ने स्वीकारा कि वे और करीना साथ नहीं और लोगों के सामने सैफ ने भी माना कि अब उनकी मुस्कान की वजह करीना कपूर हैं।