बस कुछ रोज़ और, फिर करीना कपूर हो जाएंगी करीना कपूर ख़ान। सैफ़ अली खान और करीना के इश्क़ की कहानियां पिछले 5 सालों से हर गॉसिप कॉलम का मज़मून और इतवार के अख़बारों की सुर्खियां रहीं। फिल्म 'टशन' से ही करीना सैफ़ की ओर रीझने लगीं थीं। वैसे, लोगों का कहना था कि सैफ अली खान ने करीना को उस वक्त सहारा दिया जब उनके ब्वायफ्रेंड शाहिद कपूर इंडस्ट्री की एक दूसरी अभिनेत्री विद्या बालन से दोस्ती बढ़ा रहे थे। विद्या और शाहिद की ये नज़दीकियां करीना को नागवार लगी थीं, लेकिन शायद शाहिद ने इसकी परवाह कम ही की। तभी तो रिश्ते की ये डोर इस कदर खिची कि टूट ही गई।
यशराज की फिल्म टशन के बाद सैफ और करीना पहली मुलाक़ातें फिल्म ओमकारा के दौरान सबसे ज़्यादा हुईं। चंढ़ीगढ़ में शूटिंग के बाद दोनों लंबी वॉक पर जाते घंटो बातें करते। हालांकि, सैफअली उन दिनों अपनी इटालियन गर्लफ्रेंड रोज़ा के प्यार में थे और करीना भी शाहिद से धीरे-धीरे दूर होती जा रहीं थी।
आगे जानिए इस शादी के मुक़ाम तक पहुंचते हुए करीना की ज़िंदगी से कौन-कौन से लोग जुड़े रहे और कैसे उनके और शाहिद कपूर के 4 साल का रिश्ता बिखर गया।