सोहा अली खान जल्द ही तिग्मांशु धुलिया की आने वाली फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में दिखेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में इरफ़ान खान के साथ सोहा के कुछ बोल्ड सीन्स हैं और इस बात से सैफ बेहद नाराज़ हैं। सोहा और इरफ़ान के बीच ऐसे अन्तरंग सीन उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं आये।
तिग्मांशु ने साहेब बीवी और गैंगस्टर में भी माही गिल के कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। उस वजह से भी फिल्म काफी सुर्ख़ियों में बनी रही थी। लेकिन इस बार सोहा भी काफी जलवे बिखेरने वाली हैं फिल्म के सीक्वेल में।
खबर ये है कि बुलेट राजा के शूटिंग के दौरान तिग्मांशु ने सैफ को साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के कुछ सीन दिखाए जिसमें सोहा और इरफ़ान के अन्तरंग दृश्य थे। उन दृश्यों को देखकर सैफ बेहद खफा हो गए। उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं कि उनकी बहन ऐसे दृश्य दें। ये पहली बार होगा कि सोहा इतने बोल्ड दृश्य फिल्माने वाली हैं।
साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में जिमी शेरगिल, माही गिल, इरफ़ान और सोहा मुख्य भूमिका में दिखेंगे। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।