HAPPY B'DAY: देखिए सैफ की नवाबी जिंदगी की खास तस्वीरें
dainikbhaskar.com
| Aug 16, 2012, 11:18AM IST

छोटे नवाब सैफ अली खान का 16 अगस्त,2012 को जन्मदिन था। साल 1992 में फिल्म 'परंपरा' से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले सैफ को सफलता के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 2001 में आई फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' में अपनी एक्टिंग के लिए उन्होंने सबकी वाहवाही बटोरी। फिल्म 'हम-तुम' के लिए इनहोंने नेशनल अवार्ड जीता। साथ ही फिल्मों में योगदान के लिए भारत सरकार ने इन्हें पद्मश्री से भी नवाजा। सैफ आज इंडस्ट्री के लीडिंग एक्टर्स में से हैं।
तस्वीरों में देखिए सैफ की नवाबी जिंदगी की खास झलकियां-






