BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Saif Ali Khan's Cousins From Pakistan To Attend The Wedding

पटौदी में हुई सैफ-करीना की शादी की पहली रस्‍म

dainikbhaskar.com | Oct 13, 2012, 09:40AM IST
 
 

नई दिल्‍ली। पटौदी के नवाब और अभिनेता सैफ अली खां की शादी के मद्देनजर शुक्रवार को पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस महल में मिलात शरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र से चुनिंदा लोगों को ही इस मौके पर महल में बुलाया गया। शर्मिला टैगोर ने सभी का मिलात शरीफ होने पर आभार जताया। मिलात शरीफ का आयोजन किसी भी खुशी के अवसर पर किया जाता है, जिसमें लोगों को अच्छी राह पर चलने और सभी काम अल्ला के बताए रास्तों पर चलकर करने की सलाह दी जाती है। 
 
मिलात शरीफ कार्यक्रम का आयोजन दोपहर तीन से चार बजे के बीच किया गया। इसके बाद वहां आए लोगों के लिए चाय-पानी का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर मरहूम नबाव मंसूर अली खां को भी याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 
 
दूसरी ओर, मुंबई में सैफ अली खान के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। उन्हें 22 फरवरी को पुलिस ने अप्रवासी इकबाल शर्मा के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के बीच ताज होटल में विवाद हुआ था। बाद में सैफ को जमानत पर छोड़ दिया गया था। आरोप है कि सैफ के साथ आए लोग होटल में शोर मचा रहे थे। सैफ के साथ करीना, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा और बिलाल अमरोही भी थे। इकबाल पत्नी के साथ थे। उन्होंने सैफ और उनके साथियों को शांत रहने को कहा। इस पर सैफ की इकबाल से झड़प हो गई। मारपीट में इकबाल की नाक टूट गई थी। 
 
 
 

बेबो ने रिजेक्ट किया 3 करोड़ का ऑफर
 
यूके के एक लीडिंग टेब्लायड ने करीना की शादी की कवरेज करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन करीना ने साफ इंकार कर दिया है। सैफ अली खान और करीना की शादी वर्ल्‍ड में एक हाई प्रोफाइल शादी के रूप में देखी जा रही है। उधर, सैफ और करीना इसे उतनी ही सादगी से करने के इच्छुक हैं। सुना है इस शादी में सिर्फ 60 गेस्ट इनवाइट किए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ब्रिटिश टेब्लायड ने करीना के मैनेजर को 3 करोड़ रुपए का यह ऑफर दिया। टेब्लायड पटौदी में होने वाली ट्रेडिशनल सेरेमनी भी कवर करना चाह रहा था। ऐसे में जब करीना और सैफ दोनों ही इस मौके को नितांत पारिवारिक ही रखना चाह रहे हैं, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। 
 
वजन घटा रही हैं बेबो
बॉलीवुड में सबसे पहले जीरो फीगर बनाने वाली करीना कपूर अब अपनी शादी से पहले फिर वजन घटा रही हैं। बेबो इन दिनों डाइटिंग कर रही हैं ताकि शादी से पहले स्लिम और फिट नजर आ सकें। 
 

पढ़ें : दस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, जो बनीं दूसरी बीवियां
पढ़ें : अमिताभ के जन्मदिन पर अमर सिंह ने तोड़ा मौन
पढ़ें :  जन्‍मदिन पर अंबानी परिवार के साथ बिग बी का डिनर


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment