BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Saif Ali Khan To Launch Kareena’S Cousin

बेगम करीना के कजिन अरमान को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सैफ

1 of 5 Photos

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर के कजिन अरमान जैन को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। अरमान करीना के पिता रणधीर कपूर की बहन रीमा के बेटे हैं।

एक लीडिंग न्यूज पेपर से बातचीत करते हुए सैफ ने खुद इस बात की पुष्टि की मगर इस बारे में ज्यादा कुछ बोलने से मुकर गए।

उन्होंने कहा,'मेरी कंपनी, एल्युमिनेटी फिल्म्स,एक फिल्म बनाएगी जो कि अरमान को बॉलीवुड में लॉन्च करेगी।यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी जिसे इम्तियाज अली के भाई आरिफ डायरेक्ट करेंगे।

इम्तियाज़ क्रिएटिवली इस फिल्म में सहयोग करेंगे।मेरे बिजनेस पार्टनर दिनेश विजन इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं,मैं तो अभी अपना पूरा ध्यान 'गो गोवा गॉन' पर लगा रहा हूं।'

सूत्रों के अनुसार,करीना अरमान की लॉन्चिंग की खबर से खासी खुश हैं क्योंकि वह अरमान की माँ रीमा के काफी करीब हैं। फिल्म में अरमान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस को कास्ट किया जायेगा,यह अभी तय होना बाकी है।


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment