करीना-सैफ की शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही गड़गांव के पटौदी में भी तैयारियां जोरो पर हैं। शादी के रिशेपशन के लिए पटौदी पैलेस को नया लुक दिया जा रहा है। यहां पेंटिंग का काम जोरो पर है। महल के कोने-कोने को खास तौर पर चमकाया जा रहा है। यही नहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चारो ओर दीवारों पर कटीले तार लगा दिए गए हैं ताकि कोई दीवार फांद कर महल में दाखिल न हो सके।