‘रागिनी एमएमएस-2’ में सनी लियोन के अपोजिट होंगे साहिल
Dainikbhaskar.com
| Dec 28, 2012, 17:06PM IST

टीवी सीरियल्स की महारानी एकता कपूर अब राहत की सांस ले रही हैं। दरअसल, उन्हें अपनी नई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ के लिए हीरो मिल गया है। ..और यह हीरो हैं सिनेब्लिट्ज की एडिटर निशि प्रेम के बेटे साहिल प्रेम।
इस फिल्म में ‘जिस्म-2’ फेम सनी लियोन को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया जा रहा है। लिहाजा साहिल, सनी लियोन के हीरो होंगे। खबर है कि एकता जब साहिल से मिलीं तो उनकी पर्सनालिटी से काफी प्रभावित हुईं और झट से उन्हें अपनी फिल्म में हीरो बनाने का फैसला कर लिया।







