BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Features >> Interviews >> Rush Is Special To Me: Emraan Hashmi

'मेरे लिए 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म से अधिक मायने रखती है 'रश'

agency | Oct 29, 2012, 16:47PM IST
 
 


अभिनेता इमरान हाशमी की ताजातरीन फिल्म 'रश' 26 अक्टूबर को रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसे सराहना नहीं मिली। इसके बावजूद इमरान निराश नहीं हैं। इमरान ने कहा है कि 'रश' उनके लिए एक खास फिल्म है।


 


इमरान ने कहा कि अपनी इस फिल्म के माध्यम से वह दिवंगत मूल निर्देशक शामिन देसाई का सपना पूरा कर सके, जिनका जनवरी 2011 में निधन हो गया था।




इमरान ने कहा, "एक पत्रकार ने मोबाइल संदेश के माध्यम से मुझे जानकारी दी कि सिर्फ 20 लोग मेरी फिल्म देखने एक सिनेमाघर में पहुंचे हैं। मैंने जवाब दिया कि मेरे लिए यह फिल्म किसी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म से अधिक अहम है, क्योंकि मैंने एक दम तोड़ते इंसान की आखिरी इच्छा पूरी की है।"




देसाई इस फिल्म के मूल निर्देशक थे, लेकिन फिल्म के शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो गया। देसाई ने जनवरी 2011 में दम तोड़ा था और उससे एक साल पहले उन्होंने फिल्म बनाने की घोषणा की थी। उस समय इस फिल्म का नाम 'रफ्तार 24 गुणा 7' रखा गया था।




इसके बाद अक्टूबर 2011 में उनकी पत्नी प्रियंका देसाई ने फिल्म पूरी करने की ठानी और इसे नया नाम दिया। इमरान ने कहा कि उनके लिए 'रश' एक लिहाज से मुकाम को पाने जैसी है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment