सिद्धार्थ माल्या की हरकत से अब इस हॉट मॉडल को भी आया गुस्सा!
dainikbhaskar.com
| May 19, 2012, 16:41PM IST

रोजलिन ने सिद्धार्थ के ऐसा करने पर उनकी निंदा की है और कहा है, अगर सिद्धार्थ के परिवार की किसी महिला के साथ ऐसा हुआ तो क्या तब वह उसके चरित्र को लेकर ऐसा कहते? आईपीएल वाले अपनी पार्टियों में ग्लैमर के लिए मॉडल्स और सेलेब्स को बुलाते हैं और फिर उनके साथ बदतमीजी कर उन्हें परेशान करते हैं| जोहल पीड़ित हैं और उन्हें माल्या पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का केस दर्ज करना चाहिए|
कोई पब्लिकली ऐसे कमेंट कर किसी की इज्जत से नहीं खेल सकता| चाहे कुछ भी हुआ हो, वो महिला है उसका सम्मान किया जाना चाहिए...सिद्धार्थ को अपने किए पर माफ़ी मांगनी चाहिए| वैसे रोजलिन हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उनकी क्रिकेट खेलते उन्होंने एक सेमी न्यूड फोटोशूट कराया था| नेट पर लीक होने के बाद कहा जा रहा था कि आईपीएल पार्टी गर्ल बनने के लिए उन्होंने ऐसे फोटोशूट का सहारा लिया था|







