बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का कहना है उनका सर्वश्रेष्ठ वेलेंटाइन्स डे वह था, जिस पर उनके पति अनिल थदानी ने उनके साथ एक रोमांटिक शाम गुजारी थी।
एक कार्यक्रम में पहुंची रवीना (37) ने कहा, "अनिल ने एक होटल में स्वीमिंग पुल क्षेत्र में मेरे लिए खूबसूरत स्थान बुक कर रखा था। उस जगह हम दोनों के अलावा कोई नहीं था। हर जगह लाल रंग के फूल थे। मैं समझती हूं कि वह हमारा सबसे यादगार वेलेंटाइन्स डे था।"
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवीना ने फिल्मों के वितरक अनिल से 2004 में शादी की थी। रवीना ने बताया कि अब वे जब भी बाहर जाते हैं, तो उनके बच्चे साथ होते हैं।
आखिरी बार 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में नजर आई रवीना ने कहा, "अब हम जब रात्रिभोज पर जाते हैं, तो हमारे बच्चे साथ होते हैं। मेरी बेटी हमारे लिए दिल के चित्र बनाने में व्यस्त हैं। जिंदगी के हर पड़ाव पर एक अलग तरह का आनंद आता है।"
वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'शोवना सेवन नाइट्स' में रोहित राय के साथ नजर आएंगी। इसके साथ-साथ 'गिन लिया आसमान' की शूटिंग भी मार्च में शुरू हो जाएगी।