पैटिंसन ने कहा, स्टीवर्ट संग अंतरंग दृश्य देना डरावना था
एजेंसी
| Mar 20, 2012, 18:42PM IST

पैटिंसन व स्टीवर्ट ने फिल्म में एक अंतरंग दृश्य दिया है। पैटिंसन स्वीकार करते हैं कि इस दृश्य के फिल्माए जाने के दौरान उनका ध्यान अपने अभिनय की बजाए उन्हें मिलने वाले संकेतों पर था।
पैटिंसन ने कहा, "मैंने इतनी डरावनी स्थितियों में अब से पहले कभी भी अंतरंग दृश्य नहीं दिए थे। आपको ऐसा लगता है कि जैसे आपके ऊपर कभी भी कुछ गिर सकता है। यहां स्टंट चल रहा था, जिसमें तीन युवक थे और वे विस्फोट कर रहे थे। मैं पूरे समय संकेत मिलने के इंतजार में था। यह सब मजेदार था।"







