विशाखापत्तनम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मुकाबले के दौरान मुंबई हीरोज व बंगाल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई हीरोज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
11 फरवरी को चेन्नई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मुंबई हीरोज का इस लीग मैच को जीतना बहुत अहम था।
हालांकि मैच जीतने का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी था कि इस मुकाबले में रितेश औऱ जेनेलिया ने भी हिस्सा लिया जिनकी एक दिन पहले ही शादी हुई है।
इस मुकाबले के दौरान दोनों बहुत खुश नजर आए। उनकी टीम ने मैच जीतकर इस नए शादीशुदा जोड़े को एक बहुत ही प्यारा तोहफा दिया।
तस्वीरों में देखिए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान रितेश और जेनेलिया....