असली भुतिया घर में फिल्माई गई है 'भूत रिटर्न्स'
agency
| Sep 15, 2012, 18:02PM IST

वर्मा ने फिल्म की शूटिंग के लिए मुम्बई के जिस मकान को लिया था उसके पहले मालिक ने मकान के अहाते में आत्महत्या कर ली थी और इसका वर्तमान मालिक इसे किराए पर देने को तैयार नहीं था और बाद में वह फिल्म और मीडिया में इसके पते का जिक्र न करने की शर्त पर तैयार हुआ।
जब वर्मा ने फिल्म के कलाकारों को इसके भूतिया होने की बात बताई तो सभी बहुत डरे हुए थे।
वर्मा ने अपने बयान में कहा, ''फिल्म की शूटिंग के दौरान हमें इस मकान के इतिहास के बारे में पता चला। फिल्म के कलाकार इस बात से डरे हुए थे कि इसमें किसी ने आत्महत्या कर ली थी। मैं खुद को डराने की काफी कोशिश कर रहा था क्योंकि मैं खुद काफी दिनों से नहीं डरा हूं।''
'भूत रिटर्न्स' से अभिनेत्री मनीषा कोईराला बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इनके अलावा इस फिल्म में जे.डी. चक्रवर्ती, मधु शालिनी और आल्याना शर्मा हैं। इसका प्रदर्शन 12 अक्टूबर को विभिन्न सिनेमाघरों में होगा।






