BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Reema Sen Is Amazed At Viewers’ Response In GOW

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की इस हसीना का चला जादू, हर तरफ हो रही चर्चा

dainikbhaskar.com | Jul 10, 2012, 08:15AM IST
 
 


दक्षिण-भारतीय अभिनेत्री रीमा सेन फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के उनके किरदार दुर्गा की भूमिका को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित हैं। रीमा ने फिल्म में अभिनेता मनोज वाजपेयी के किरदार की दूसरी पत्नी दुर्गा की भूमिका निभाई है। वह अपनी इस सफलता के लिए अभिनेत्री विद्या बालन का शुक्रिया अदा करती हैं।

रीमा ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि दर्शकों को यह किरदार इतना पसंद आएगा। लोगों को मेरी भूमिका इतनी आकर्षक लगी. मैं इस पर आश्चर्यचकित हूं।"

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मजबूत महिला किरदार हैं। इसमें रीमा, ऋचा चड्ढ़ा और हूमा कुरैशी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

रीमा ने बताया, "अनुराग ने मुझसे कहा था कि लोगों को तुम्हारा किरदार बहुत पसंद आएगा लेकिन मैंने ऐसी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नहीं की थी।"

उन्होंने कहा कि 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या के किरदार की लोकप्रियता की वजह से ही उनका किरदार भी इतना लोकप्रिय हुआ। रीमा ने कहा कि इससे पहले छरहरी तारिकाएं पसंद की जाती थीं लेकिन विद्या ने 'द डर्टी पिक्चर' के लिए अपना वजन बढ़ाकर खूबसूरती का नया प्रतिमान गढ़ा।

उन्होंने कहा कि साइज जीरो की अवधारणा अब पुरानी हो गई है और उन्हें नहीं लगता बेहद दुबले-पतले होकर आकर्षक दिखा जा सकता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment