ऋतिक रोशन लंबे समय से सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक प्रतिष्ठित समाचार वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया कि वह अपनी सिगरेट पीने की आदत को छोड़ना चाहते थे, लेकिन चाहकर भी ऐसा नहीं कर पा रहे थे। ऋतिक के अनुसार सिगरेट छोड़ने के लिए उन्होंने कई तरीके आजमाए और आखिर में एलेन कैर की किताब 'ईजी वे टू स्टॉप स्मोकिंग' से उन्हें फायदा हुआ। वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया कि जिस दिन उन्होंने उस किताब को खत्म किया, उसके बाद से अभी तक उन्होंने सिगरेट नहीं पी।