BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Rave Party Raid: Is The Absconding Drug Peddler A

रेव पार्टी का ड्रग सप्लायर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Nishant A Bhuse | May 22, 2012, 17:53PM IST
 
 


मुंबई।जुहू के रेव पार्टी में प्रतिबंधित ड्रग्स सप्लाई करने वाले शख्स तक मुंबई पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। सूत्रों के अनुसार, वह बॉलीवुड और मुंबई-गोवा के पेज 3 सर्किल्स में बहुत दिनों से कोकीन की डिमांड पूरी कर रहा है और उस रात भी पार्टी में मौजूद था।
 
सूत्र ने बताया कि गोवा और मुंबई में ए ग्रेड सेलेब्रिटीज की इन पार्टियों में आयोजकों और डीजे के साथ मिलकर वह शख्स यह काम करता है। रेव पार्टी से पुलिस ने 91 लोगों को हिरासत में लिया। छापे में उन्होंने सात लाख रुपए कीमत का 110 ग्राम कोकीन, 64 ग्राम चरस और उन्मादित करने वाले कैप्सूल भी जब्त किए। इस पार्टी का आयोजक विषय हांडा तो पकड़ा गया लेकिन अब तक उस ड्रग सप्लायर को पकड़ना तो दूर, पुलिस उसका पहचान तक मालूम नहीं कर पाई है।
 
अंदरूनी सूत्र ने बताया कि ड्रग सप्लायर हाई प्रोफाइल आदमी है जिसको पकड़ा गया तो कई राज खुलेंगे और बड़े लोग इस मामले में फंसेंगे। मुंबई पश्चिमी क्षेत्र के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विश्वास नांगरे पाटिल का कहना है कि इस बात की आशंका है कि वह शख्स पार्टी में था और उसने ड्रग्स छिपा दिए थे।
 
पाटिल ने जानकारी दी कि डीजे रोमियो और दीपेश शर्मा के साथ-साथ विषय हांडा से उस ड्रग सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment