जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'हिटलर दीदी' में प्रमुख भूमिका निभा रहीं टेलीविजन अभिनेत्री रति पांडेय ने बताया कि उनके साथी कलाकार सुमित वत्स शूटिंग के दौरान खूब शरारत करते हैं।
उन्होंने कहा, "पूरी टीम बहुत ही मिलनसार एवं दोस्ताना है। शूटिंग के दौरान खूब मस्ती होती है और इसकी शुरुआत सुमित के द्वारा होती। सुमित टीम में सबसे अधिक शरारती है।"
उन्होंने कहा, "मेरी स्मिता के साथ पूरी टीम से अच्छी दोस्ती है। हम बड़े परिवार के सदस्य की तरह हैं।"