रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर
Dainikbhaskar.com
| Dec 16, 2012, 12:35PM IST

अभिनेता रणधीर कपूर को बीती रात बीमारी की हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रणधीर को अचानक छाती में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया।
सूत्रों के अनुसार छाती में तेज दर्द के बाद अभिनेता रणधीर कपूरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए हैं।
रणधीर की बेटी करीना कपूर के अनुसार उनकी सेहत में अब सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है।






