भट्ट कैंप की अगली फिल्म 'मर्डर 3' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, अदिति राव और मोनालिज़ा (जिन्होंने अपना नाम बदलकर सारा लॉरेन कर लिया है) नजर आयेंगे।
यह फिल्म 'मर्डर' और 'मर्डर 2' का सीक्वल है। दोनों फिल्म में इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, मगर इस फिल्म में उनकी जगह रणदीप हुड्डा इन दो खूबसूरत हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
'मर्डर' और 'मर्डर 2' अपने बेहद बोल्ड सीन्स की वजह से चर्चा में रही थीं। ऐसे में इस फिल्म में इंटीमेट सीन्स न हों, भला ऐसा कैसा हो सकता है।
रणदीप ने सारा और अदिति के साथ काफी हॉट बेडरूम सीन्स दिए हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी इन सीन्स को प्रमुखता से दिखाया गया है। यह फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 15 फरवरी 2013 को रिलीज़ होगी।